लेटेस्ट न्यूज़

कब्रिस्तान नहीं पांडवों का लाक्षागृह है, 53 साल बाद आए कोर्ट के फैसले में हिंदू पक्ष की बड़ी जीत

बागपत के लाक्षागृह और कब्रिस्तान के विवाद पर कोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने हिंदू पक्ष के समर्थन में फैसला दिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Baghpat: बागपत के लाक्षागृह और कब्रिस्तान के विवाद पर कोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने हिंदू पक्ष के समर्थन में फैसला दिया है. इसी के साथ कोर्ट ने 108 बीघा जमीन भी हिंदू पक्ष को दे दी है. कोर्ट ने कहा है कि ये जगह कब्रिस्तान नहीं है. बल्कि ये जगह महाभारत कालीन लाक्षागृह है. कोर्ट ने माना है कि विवादित जमीन पर कब्रिस्तान नहीं है. वह लाक्षागृह ही है. बता दें कि लाक्षागृह का वर्णन महाभारत में आता है. महाभारत के मुताबिक, ये महल पांडवो को जिंदा जलाने के लिए बनवाया गया था. कोर्ट के इस फैसले के साथ 53 साल पुराना केस खत्म हो गया है.