लेटेस्ट न्यूज़

श्रावस्ती के घर से मिला रोज अली, पत्नी शहनाज और 3 बच्चों का शव, क्या हुआ इनसे साथ? मची सनसनी

UP News: श्रावस्ती के एक घर से एक ही परिवार के 5 लोगों का शव मिला है. इस मामले ने हड़कंप मचा दिया है.

ADVERTISEMENT

Shravasti, Shravasti News, Shravasti Police, 5 dead in Shravasti, family found dead in Shravasti, UP News, UP Crime, श्रावस्ती, श्रावस्ती न्यूज, श्रावस्ती पुलिस, श्रावस्ती में 5 की मौत, श्रावस्ती में मृत मिला परिवार, यूपी न्यूज, यूपी क्राइम
UP News
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती से बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक ही परिवार के 5 लोग अपने घर पर मृत मिले है. घर पर पति-पत्नी समेत उनके 3 बच्चों का शव भी मिला है. परिवार के सभी सदस्यों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है.

श्रावस्ती में घर से मिले 5 शव

ये पूरा मामला श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के कैलाश पुर मनिहार तारा गांव से सामने आया है. मृतकों मे रोज अली और उनकी पत्नी शहनाज शामिल हैं. पति-पत्नी की 2 लड़कियों और 1 लड़के का भी शव घर से मिला है. ये पूरा परिवार मुंबई से 7 दिन पहले ही अपने घर आया था.

बता दें कि जब सुबह के समय कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों को शक हुआ. जब कमरे की खिड़की से अंदर देखा गया तो सभी के होश उड़ गए. अंदर पति-पत्नी और उनके तीनों बच्चों के शव पड़े मिले थे. फिलहाल मौत की वजह साफ नहीं है. आपको बता दें कि सभी शव बिस्तर पर पड़े मिले हैं.

पुलिस जांच में जुटी

मौके पर पुलिस मौजूद है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और वह भी कमरे की जांच कर रही है. परिवार के लोग भी घटना को लेकर कुछ साफ-साफ नहीं कह पा रहे हैं.