अलीगढ़ के BJP और BSP नेता पहुंच गए दावत-ए-वलीमा में, तभी भाजपाइयों को दिख गया 'बीफ काउंटर', फिर मचा जमकर बवाल
UP News: अलीगढ़ में भाजपा के लोग और बसपा के लोग एक दावत-ए-वलीमा कार्यक्रम में पहुंचे. इस दौरान भाजपा के लोगों को वहां बीफ काउंटर दिखा. इसके बाद मौके पर जबरदस्त बवाल हुआ.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में निकाह के बाद दावत-ए-वलीमा का कार्यक्रम चल रहा था. इस कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के नेता और भाजपा नेता भी मौजूद थे. अचानक भाजपा नेताओं की नजर एक काउंटर पर गई. इस काउंटर पर बीफ कोरमा लिखा हुआ था. इसके बाद निकाह कार्यक्रम में जमकर बवाल हुआ. बताया जा रहा है कि इस दौरान मारपीट भी हुई.