लेटेस्ट न्यूज़

वाह भई वाह! बस्ती में एक ही शौचालय में लगा दीं 4 टॉयलेट सीट, कोई बताए कैसे होगा इस्तेमाल?

Basti News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां किस कदर उड़ाई जा रही हैं, इसकी अगर बानगी देखनी हो तो आप बस्ती…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Basti News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां किस कदर उड़ाई जा रही हैं, इसकी अगर बानगी देखनी हो तो आप बस्ती जनपद में आइए. यहां के अधिकारी और इंजीनियरों ने मिलकर एक ऐसे शौचालय का निर्माण किया है, जिसमें एक दो नहीं बल्कि सीधा 4-4 लोग एक साथ बैठकर नित्य क्रिया से निवृत्त हो सकते हैं. सोशल मीडिया पर इस शौचालय का वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर से बस्ती के जिला प्रशासन की किरकिरी होनी शुरू हो गई है. सवाल यह उठता है कि आखिर किस सोच के साथ बस्ती के इंजीनियरों ने एक साथ चार-चार टॉयलेट सीट लगा दीं. वहीं, यूपी तक की टीम ने मौके पर जाकर जब पड़ताल की तो पता चला कि यह शौचालय बच्चों के लिए बनाया गया था. इसे अब इसलिए तोड़ दिया गया है क्योंकि इसमें सीट बड़ी लग गई थी.