लेटेस्ट न्यूज़

बरेली: भ्रष्टाचार पर SSP की बड़ी कार्रवाई, 17 पुलिसकर्मियों के खिलाफ लिया ये बड़ा एक्शन

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एसएसपी ने भ्रष्टाचार के मामले में ऐसा एक्शन लिया कि पूरे…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एसएसपी ने भ्रष्टाचार के मामले में ऐसा एक्शन लिया कि पूरे जिले के पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. दरअसल बरेली की पुलिस चौकी में चौकी इंचार्ज समेत पुलिसकर्मी और अन्य व्यक्ति के बीच रुपए के लेनदेन की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. ये वीडियो शेयर होते-होते एसएसपी बरेली अखिलेश चौरसिया के पास पहुंचा गया. एसएसपी ने पहले से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की चेतावनी दे रखी थी. वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए पूरी चौकी को सस्पेंड कर दिया.