UPTak Baithak Logo

बाराबंकी में बड़ा सड़क हादसा, पिकनिक मना कर आ रहे बच्चों की पलटी बस, चार की मौत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया. बाराबंकी में एक स्कूल बस के पलटने की खबर सामने आई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया. बाराबंकी में एक स्कूल बस के पलटने की खबर सामने आई है. इस बस में बच्चे सवार थे जिनमें से 4 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत भी हो गई है. हादसे में कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायल बच्चों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से पास के हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है.