लेटेस्ट न्यूज़

Bahraich Wolf Attack : भेड़ियों के आतंक से अब शुरू हुआ 'पलायन', झोपड़ी छोड़ दूसरे प्रदेश जा रहे गांव के लोग

Bahraich Wolf Attack News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला इन दिनों पूरे देश की खबरों में बना हुआ है और उसकी वजह आदमखोर भेड़िए हैं.

ADVERTISEMENT

Bahraich Wolf Attack News
Bahraich Wolf Attack
social share
google news

Bahraich Wolf Attack News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला इन दिनों पूरे देश की खबरों में बना हुआ है और उसकी वजह आदमखोर भेड़िए हैं. बहराइच जिले के करीब 35 गांवों में आदमखोर भेड़ियों के झुंड ने दहशत मचा रखी है. खूनी भेड़ियों के इस झुंड ने जिले के करीब अबतक 9 लोगों को अपना शिकार बनाया है, जिसमें पांच बच्चे भी शामिल हैं. वहीं प्रशासन ने अब तक चार भेड़ियों को पकड़ा है और बाकियों की लगातार तलाश जारी है. वहीं भेड़ियों का आतंक इस कदर है कि गांव को लोग अब पलायन भी करने लगे हैं.