सुबह 4.30 बजे गाजियाबाद में सुनाई देने लगी तेज धमाकों की आवाज, दहशत में सुरक्षित जगह पहुंचे लोग, हुआ क्या?
UP News: लगातार धमाकों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई. काफी देर तक लगातार धमाकों की आवाज से क्षेत्र गूंजता रहा. जैसे ही मामले की जानकारी पुलिस को मिली. हड़कंप मच गया. लोगों ने भी सुरक्षित स्थान पर जाना शुरू कर दिया.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उतर प्रदेश के गाजियाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां थाना टीला मोड़ क्षेत्र के भोपुरा चौराहे के पास एक एलपीजी गैस सिलेंडरों से भरे हुए ट्रक में भीषण आग लग गई. गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. आग लगने के बाद हाइवे पर ही धमाके होने लगे. सिलेंडर फटकर दूर-दूर जाकर गिरने लगे.