लेटेस्ट न्यूज़

संभल में गुपचुप तरीके से कार्बन डेटिंग कर आई ASI की टीम, 5 तीर्थ-19 कूप के बारे में क्या पता चला?

Sambhal ASI Carbon Dating News: संभल के कार्तिकेय मंदिर की ASI ने गुप्त कार्बन डेटिंग की. 4 सदस्यीय टीम ने सुरक्षा कारणों से निरीक्षण को मीडिया से दूर रखा. 

ADVERTISEMENT

Sambhal News
Sambhal News
social share
Google CTA

Sambhal News: संभल के प्राचीन कार्तिकेय मंदिर की कार्बन डेटिंग ने एक बार फिर इसे सुर्खियों में ला दिया है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने इस काम को गुपचुप तरीके से अंजाम दिया. बता दें कि सुरक्षा कारणों से पूरी प्रक्रिया को मीडिया कवरेज से दूर रखा गया. इस गुप्त कार्रवाई में 4 सदस्यीय टीम ने प्राचीन मंदिर और तीर्थ स्थलों का अध्ययन किया. संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने बताया है कि मंदिर का सर्वेक्षण सुरक्षित तरीके से पूरा कर लिया गया है.