लेटेस्ट न्यूज़

12 साल पहले परिवार से बिछड़ असम से आगरा पहुंच गई थी मोनी बेगम, गूगल की मदद से हुई घर वापसी

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 12 साल पहले एक बहन, अपने भाई और परिवार…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 12 साल पहले एक बहन, अपने भाई और परिवार से बिछड़ गई थी, लेकिन अब वह अपने भाई और परिवार से मिल गई है. बता दें कि भाई-बहन की ये मुलाकात गूगल की मदद से संभव हो पाई. ये कहानी जितनी फिल्मी है, उतनी ही दिलचस्प भी है. दरअसल ये पूरा मामला असम की रहने वाली मोनी बेगम से जुड़ा हुआ है. 12 साल पहले मोनी बेगम अपने परिवार से बिछड़ गई थी और वह ट्रेन में बैठकर किसी तरह आगरा पहुंच गईं थी.