UPTak Baithak Logo

आगरा: गले में फांसी का फंदा बांधकर आत्महत्या के लिए झूले दंपति, मगर इस वजह से बच गई पत्नी

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोमवार को एक दंपति ने फांसी लगा ली. खबर के अनुसार, आगरा से करीब 50 किलोमीटर दूर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोमवार को एक दंपति ने फांसी लगा ली. खबर के अनुसार, आगरा से करीब 50 किलोमीटर दूर फतेहपुर सीकरी इलाके के गिलोय गांव में 54 वर्षीय किसान मान सिंह उर्फ कलुआ और उसकी 50 वर्षीय पत्नी संता देवी अपने घर से करीब 300 मीटर दूर खेत में खड़े एक पेड़ की डाल से रस्सी बांधकर झूल गए. इस घटना में शख्स की तो मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी बच गई. ऐसा कहा जा रहा है कि फांसी लगाते समय पत्नी की गर्दन में बंधी रस्सी टूट गई थी, जिस कारण वह बच गई.