लेटेस्ट न्यूज़

ई-रिक्शा पर लिखा ‘बेवफाओं से सावधान’, इश्क में धोखा खाने वालों से लेता है इतना किराया

प्यार में दिल टूटे आशिकों की वैसे तो आपने कई कहानियां सुनी होगी, लेकिन आज जो कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं वह दिलचस्प…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

प्यार में दिल टूटे आशिकों की वैसे तो आपने कई कहानियां सुनी होगी, लेकिन आज जो कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं वह दिलचस्प भी हैं और हैरान भी करती है. जी हां, इश्क और मोहब्बत में अपना सब कुछ लुटा बैठे आशिक की ये कहानी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर से सामने आई है. आइये जानते हैं इस आशिक की कहानी..

ई-रिक्शा चलाना कर दिया शुरू

लखीमपुर खीरी जिले में थाना सदर कोतवाली क्षेत्र की सड़कों पर एक ई रिक्शा चलती है. खास बात यह है कि इस ई रिक्शा पर लिखा है, “पहले थे दीवाने अब लगे कमाने” रिक्शा के अंदर लिखा है, “हम भी कभी रहीस थे दिल की दुनिया लुटा बैठे, वक्त ऐसा पलटा ऑटो चला बैठे” इसी के साथ ई रिक्शा पर ‘बेवफाओं से सावधान’ भी लिखा हुआ है.

दरअसल लखीमपुर खीरी के रिंकू ने एक लड़की के प्यार में अपना सब कुछ लुटा दिया और अब वह लखीमपुर की सड़कों पर ई रिक्शा चलाता है. प्यार में सब कुछ लुटाने वाले ई रिक्शा चालक रिंकू बताता हैं कि उसने एक लड़की से प्यार किया था और उसके चक्कर में अपना सब कुछ लुटा दिया. उसने अपना समय, पैसा भी खो दिया. मगर फिर भी वह नहीं आई. फिर हमारी आंखें खुली और हम ई-रिक्शा चलाने लगे.

प्यार में धोखा खाए लोगों से लेता है आधा किराया

सबसे खास बात यह है कि रिंकू ई रिक्शा में बैठने वाली लड़कियों से तो पूरा किराया वसूलता है, लेकिन प्यार में धोखा खाए लोगों से आधा किराया ही लेता है. प्यार में लुटे पिटे रिंकू कहते है, हमने अपने रिक्शे पर “बेवफाओं से सावधान” “पहले थे दीवाने, अब लगे कमाने” यह सब इसलिए लिखा है, जिससे जो लोग इश्क और प्यार के चक्कर में अपना समय और सब कुछ लुटा रहे हैं वह हमसे सीख ले और इस चक्कर में ना पड़े. अपनी कमाई करे और अपने परिवार का ध्यान रखे.

लखीमपुर: सरकारी अस्पताल में बेड पर कंबल में आराम फरमाते दिखे कुत्ते, तीमारदार फर्श पर सोया