UPTak Baithak Logo

हिंदू महासभा ने कहा- मेयर का चुनाव जीतने पर मेरठ का नाम बदलकर किया जाएगा नाथूराम गोडसे नगर

Meerut News: मेरठ में अखिल भारत हिंदू महासभा ने एक बड़ा ऐलान किया है. आपको बता दें कि यहां अखिल भारत हिंदू महासभा ने आगामी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Meerut News: मेरठ में अखिल भारत हिंदू महासभा ने एक बड़ा ऐलान किया है. आपको बता दें कि यहां अखिल भारत हिंदू महासभा ने आगामी नगर निगम चुनाव में अपने प्रत्याशी लड़ाने की बात कही है. अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि ‘अखिल भारत हिंदू महासभा मेरठ और उसके आसपास सभी इलाकों में नगर निकाय चुनाव में पार्षद और मेयर के पद पर अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी.’ वहीं, अभिषेक अग्रवाल ने यह भी कहा कि ‘अगर अखिल भारत हिंदू महासभा मेरठ में मेयर के पद पर चुनाव जीतती है, तो वह मेरठ का नाम बदलकर नाथूराम गोडसे नगर रखेगी.’