लेटेस्ट न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: एनेस्थीसिया की ओवरडोज से हुई बच्ची की मौत? पिता ने अस्पताल पर लगाया ये आरोप

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां अस्पताल में बच्ची की मौत के मामले…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां अस्पताल में बच्ची की मौत के मामले में बच्ची के पिता ने अस्पताल के खिलाफ थाना बीटा-2 में केस दर्ज करवाया है. बच्ची के पिता का आरोप है कि एनेस्थीसिया की ओवर डोज देने से बच्ची की मौत हुई है. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी.