गाजियाबाद: फीस न जमा करने पर स्कूल से घर भेजा गया, आहत होकर 8वीं के छात्र ने की आत्महत्या?
Ghaziabad News: गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र ने गुरुवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर…
ADVERTISEMENT

Ghaziabad News: गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र ने गुरुवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आरोप है कि प्रिंस नाम का आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र रोजाना की तरह स्कूल गया था और कुछ देर बाद ही उसने घर आकर चुन्नी का फंदा बनाकर सुसाइड करने जैसा कदम उठा लिया. मृतक बच्चे के परिवार के आरोपों के मुताबिक, बच्चे की स्कूल फीस जमा नही थी और बच्चे को स्कूल फीस के लिए बार-बार परेशान किया जाता था. फीस न भर पाने के कारण प्रिंस को कक्षा के अंदर छात्रों के सामने डांटा फटकारा जाता था, जिस से आहत हो उसने आत्महत्या कर ली.