लेटेस्ट न्यूज़

फिरोजाबाद: आवारा सांड ने बुजुर्ग को मारी थी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत, लोग आक्रोशित

Firozabad News: फिरोजाबाद के शहरी इलाकों में आवारा सांड और जानवरों का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. शहर में हर जगह आवारा…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Firozabad News: फिरोजाबाद के शहरी इलाकों में आवारा सांड और जानवरों का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. शहर में हर जगह आवारा पशु घूमते दिखाई दे जाते हैं. वहीं, कई लोगों को आवारा सांड चोटिल कर भी कर चुके हैं. मगर 15 जनवरी को आवारा सांड ने महादेव नगर निवासी 62 साल के मुरारी लाल को जबरदस्त टक्कर मार दी थी. गंभीर अवस्था में मुरारीलाल को आगरा ले जाया गया, जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई. मुरारी लाल की मौत के बाद इलाके के लोग आक्रोशित हैं.