UPTak Baithak Logo

इटावा: ताइवानी ‘रेड लेडी’ पपीते की खेती कर आत्मनिर्भर बनीं राधा, होगी लाखों में कमाई!

UP News : इटावा में अब आत्मनिर्भरता और कम लागत में अधिक मुनाफे की ओर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जुड़कर लाभ ले रहीं हैं.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP News : इटावा में अब आत्मनिर्भरता और कम लागत में अधिक मुनाफे की ओर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जुड़कर लाभ ले रहीं हैं. थाना इकदिल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुशगंवा की निवासी राधा रानी ने 2 बीघा खेत में पपीते की खेती शुरू की है. यह पपीता ताइवानी “रेड लेडी” प्रजाति का पपीता है. शुगर फ्री होने के कारण यह पपीता बहुत ही अच्छे मूल्य में बिकता है. क्षेत्र में यह पहली बार इस तरह की खेती की पैदावार की जा रही है.