लेटेस्ट न्यूज़

भदोही में दुखद हादसा! दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से 5 लोगों की मौत, 64 घायल

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई थानाक्षेत्र में एक दुर्गा पूजा के पंडाल में आग लगनी की घटना में मृतकों की संख्या…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई थानाक्षेत्र में एक दुर्गा पूजा के पंडाल में आग लगनी की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है, जबकि हादसे में 64 अन्य लोग घायल हो गए हैं. बता दें कि मृतकों में तीन महिला और दो बच्चे शामिल हैं.

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने सोमवार को बताया कि औराई थाने से 100 मीटर दूर नरथुआ गांव में एक पूजा समिति के पंडाल में रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे भीषण आग लग गई थी.

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि औराई थाने में एक व्यक्ति और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिलाधिकारी राठी ने बताया कि घटना की जांच के लिए अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एडीजी) राम कुमार ने एक विशेष जांच दल का गठन किया है.

उन्होंने कहा, “ऐसा प्रतीत होता है कि ‘हैलोजन’ के अधिक गर्म हो जाने से पंडाल में बिजली के तार में आग लग गई, जो बाद में हर जगह फैल गई.” अधिकारियों ने बताया यह पंडाल ‘एकता क्लब पूजा समिति’ का था. आग लगने के बाद वहां भगदड़ मच भी गई थी.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पंडाल के अंदर हादसे के समय 300-400 लोग थे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम उपचार मुहैया कराने का निर्देश दिया है.

(भाषा के इनपुट्स के साथ)

भदोही: नाबालिग से रेप कर उसे गर्भवती करने के मामले में दोषी को आजीवन कारावास