लेटेस्ट न्यूज़

बरेली: ‘तीन तलाक और हलाला नहीं था पसंद’, इलमा से सौम्या बनी युवती ने कहीं ये सारी बातें

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बार फिर प्यार के सामने धर्म की दीवार टूट गई है. यहां इलमा खान नामक युवती ने…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बार फिर प्यार के सामने धर्म की दीवार टूट गई है. यहां इलमा खान नामक युवती ने सौम्या बन अपने प्रेमी सोमेश से विवाह कर लिया है. यह विवाह अगस्त मुनि आश्रम के पंडित केके शंखधार ने करवाया है. बता दें कि इलमा खान से सौम्या बनी युवती यूपी के बदायूं जिले की रहने वाली है. विवाह के बाद सौम्या ने यूपी तक से खास बातचीत की. खबर में आगे जानिए सौम्या ने क्या-क्या बताया?

युवती ने कहा,

“ये शुरू से हमारे घर आते थे, फिर दोस्ती हुई और प्यार हो गया और अब शादी कर ली है. धर्म परिवर्तन का मेरे ऊपर कोई जोर दबाव नहीं है. इस्लाम धर्म में तीन तलाक और हलाला होता है, ये मुझे शुरू से पसंद नहीं था. हिंदू धर्म में शादी करके मैं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हूं.”

सौम्या

इसी के साथ युवती ने उसे और उसके पति को जान का खतरा भी बताया है. युवती के अनुसार, तहजीब पुर गांव के प्रधान ने जान से मारने की धमकी दी है. साथ ही युवती ने पुलिस सुरक्षा की भी मांग की है.

सौम्या के पति सोमेश ने कही ये बात

सोमेश ने बताया कि उसका सौम्या के घर आना-जाना था. सोमेश ने दावा करते हुए कहा कि सौम्या को हिंदू धर्म बहुत अच्छा लगता है. सोमेश के मुताबिक, सौम्या की बहन को शादी के बाद सताया गया था, इसलिए वह डरती थी और उसे तीन तलाक से नफरत है. बता दें कि सोमेश ने भी जान का खतरा बताया है.

बरेली: गन्ना काटने को लेकर चलीं दो पक्षों में ताबड़तोड़ गोलियां, खूनी संघर्ष में 3 की मौत