UPTak Baithak Logo

बरेली: पार्टी से लौट रहे दोस्तों का हुआ एक्सीडेंट, कार ट्रक में जा घुसी, 3 की हुई मौत

Bareilly News: दोस्त की प्रमोशन पार्टी कर नैनीताल से लौट रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकी एक की हालत गंभीर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Bareilly News: दोस्त की प्रमोशन पार्टी कर नैनीताल से लौट रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकी एक की हालत गंभीर बनी हुई है. इस एक हादसे ने कई घरों की खुशियां गम में बदल दी हैं. यह हादसा नैनीताल-बरेली हाईवे पर हुआ है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लिया, तो वहीं घायल को इलाज के लिए फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया. पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है.