मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे मुजफ्फरनगर के अब्दुल वाहब को जमकर पीटने वाले कौन? नाम भी जानिए और विवाद भी
Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर में मुस्लिम युवक के साथ मारपीट की गई है. मारपीट उस समय की गई, जब युवक मस्जिद से नमाज पढ़कर वापस लौट रहा था.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कजियान मोहल्ले में एक बाइक सवार मुस्लिम समाज के युवक की दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद युवक के साथ मारपीट की गई. बीच सड़क पर पिटाई की ये घटना पास ही के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया.