पति अफजल के खिलाफ इंसाफ की जंग लड़ रही नीलोफर संग मुजफ्फरनगर कोर्ट परिसर में हद पार हुई, खूब बदतमीजी
UP News: मुजफ्फरनगर से आया ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में कोर्ट परिसर में जमकर मारपीट हो रही है. घटना के बाद नीलोफर सिद्दीकी ने अपने पति अफजल पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
ADVERTISEMENT

Muzaffarnagar court fight news
UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में स्थित कचहरी यानी न्यायालय परिसर में जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया. यहां पति अफजल और उसकी पत्नी नीलोफर सिद्दीकी में लंबे समय से विवाद चल रहा था. कोर्ट में दोनों का केस चल रहा था. कोर्ट में तारीख लगी थी. ऐसे में दोनों पक्ष कोर्ट पहुंचे थे. मगर कोर्ट परिसर में ही किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि कोर्ट परिसर में ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई और बहाल हो गया.
