अश्लीलता फैलाते पाए गए तो...वैलेंटाइन डे से पहले मुजफ्फरनगर में 'लठ पूजा', किसने किया ये ऐलान?
मुजफ्फरनगर में क्रांति सेना की महिला कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे के विरोध में लठ पूजा की. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सार्वजनिक स्थलों पर प्रेमी जोड़े दिखे, तो उन पर लाठीचार्ज किया जाएगा.
ADVERTISEMENT

Muzaffarnagar News
Muzaffarnagar News: वैलेंटाइन डे को लेकर देशभर में चर्चाएं तेज हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां क्रांति सेना की महिला कार्यकर्ताओं ने लठ पूजा कर ऐलान किया है कि अगर 14 फरवरी को कोई युवक-युवती सार्वजनिक स्थलों, होटलों या रेस्टोरेंट में "अश्लीलता फैलाते" पाए गए, तो उन्हें सजा देने के लिए लाठीचार्ज किया जाएगा.
