किसान नेता राकेश टिकैत को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने FIR दर्ज कर कही ये बात
किसान नेता राकेश टिकैत को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है. भारतीय किसान यूनियन की बिजनौर इकाई ने…
ADVERTISEMENT

किसान नेता राकेश टिकैत को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है. भारतीय किसान यूनियन की बिजनौर इकाई ने दावा किया है कि टिकैत को अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है. यूनियन का कहना है कि इससे पहले भी टिकैत को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं. यूनियन ने टिकैत को Y+ सिक्योरिटी देने की मांग की है.
भारतीय किसान यूनियन बिजनौर ने ट्वीट कर कहा, “राकेश टिकैत जी को अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है और पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं. @Uppolice कृपया मामले का संज्ञान लें किसान नेता श्री @RakeshTikaitBKU जी को सरकार Y+ सिक्योरिटी मिलनी चाहिए.”
सम्बन्धित प्रकरण मे थाना सिविल लाइन पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया है, तथ्य के आधार पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
— MUZAFFARNAGAR POLICE (@muzafarnagarpol) March 27, 2022
वहीं इस ट्वीट को संज्ञान लेते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस के मुताबिक, तथ्य के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है.
बता दें कि 2020-21 में केंद्र सरकार के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर 13 महीने तक चले किसान आंदोलन में टिकैत प्रमुख रूप से शामिल थे. इस दौरान वह केंद्र सरकार के खिलाफ मुखर नजर आए थे. लंबे विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार ने इन कानूनों को निरस्त कर दिया था.
