मुरादाबाद में प्लास्टिक कचरे से बनेगी सड़क, IAS दिव्यांशु पटेल का पूरा प्लान जानिए
मुरादाबाद में बढ़ते प्लास्टिक कचरे को समाधान में बदलते हुए नगर निगम ने प्लास्टिक से सड़क बनाने की योजना तैयार की है. सितंबर से शुरू होने वाली इस परियोजना से न सिर्फ पर्यावरण को फायदा होगा, बल्कि सड़कों की गुणवत्ता और टिकाऊपन भी बढ़ेगा.
ADVERTISEMENT

Moradabad News: प्लास्टिक कचरा जो एक समय में सिर्फ सिरदर्द समझा जाता था, अब मुरादाबाद के लिए बदलाव की बुनियाद बनने जा रहा है. शहर में बढ़ते प्लास्टिक कचरे को प्रॉब्लम से समाधान की ओर मोड़ते हुए मुरादाबाद नगर निगम ने एक अभिनव योजना का खाका तैयार कर लिया है. बता दें कि अब मुरादाबाद में सितंबर के महीने से प्लास्टिक कचरे का उपयोग करके सड़क निर्माण शुरू होगा. नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के अनुसार, यह पहल न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगी, बल्कि सड़क निर्माण को टिकाऊ और किफायती भी बनाएगी.