लेटेस्ट न्यूज़

पति को छोड़ इंस्टाग्राम दोस्त से हुआ प्यार, लिव-इन में रहने से पहले स्टांप पर लिखी गई 9 शर्तें, मुरादाबाद का अनोखा मामला हैरान कर देगा

इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती अब मुरादाबाद-अमरोहा में चर्चा का विषय बन गई है. साथ रहने से पहले रोशनी और अमित ने 100 रुपये के स्टांप पेपर पर 9 शर्तें लिखवाईं. बच्चों की परवरिश से लेकर जिम्मेदारियों तक, जानिए इस अनोखे इकरारनामे की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Moradabad News
Moradabad News
social share
Google CTA

इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती के बाद मुरादाबाद और अमरोहा से जुड़ा एक ऐसा रिश्ता सामने आया है जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है. अमरोहा की 23 साल की रोशनी राघव अपने वैवाहिक जीवन से अलग होकर मुरादाबाद के 37 साल के अमित कुमार के साथ रहने जा रही हैं. लेकिन साथ रहने से पहले दोनों ने 100 रुपये के स्टांप पेपर पर बाकायदा 9 शर्तों का इकरारनामा तैयार कराया है. रिश्ते की सहमति से लेकर भविष्य के बच्चों की जिम्मेदारी और पहली शादी के बच्चों की परवरिश तक, इस एग्रीमेंट की हर शर्त लोगों के बीच कौतूहल का विषय बनी हुई है.

रोशनी ने पति पर लगाए कई आरोप

रोशनी राघव पहले से शादीशुदा हैं और उन्होंने अपने पूर्व पति राजीव कुमार पर शराब पीने और अन्य महिलाओं से संबंध रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. रोशनी के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के बाद उन्हें घर से निकाल दिया गया था जिसके बाद इंस्टाग्राम के जरिए उनकी बातचीत मुरादाबाद निवासी अमित कुमार से शुरू हुई और दोनों ने साथ रहने का फैसला किया.

साथ रहने से पहले अमित और रोशनी ने 100 रुपये के स्टांप पेपर पर बाकायदा 9 शर्तों का इकरारनामा तैयार कराया है. . दस्तावेज में कुल 9 शर्तें दर्ज हैं, जिनमें आर्थिक जिम्मेदारी से लेकर भविष्य में होने वाली संतान और बच्चों की परवरिश तक का जिक्र किया गया है.  

इकरारनामे की 9 शर्तों में क्या-क्या लिखा है?

1. अपनी मर्जी से साथ रहना: दोनों पक्षों ने बिना किसी दबाव के अपनी इच्छा से लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की सहमति दी है.

2. भविष्य में संतान होने पर जिम्मेदारी: दोनों के संबंध से भविष्य में संतान होने की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी और पहचान को लेकर सहमति दर्ज की गई है.

3. बच्चे के भरण-पोषण की जिम्मेदारी: भविष्य में होने वाली संतान की पढ़ाई, इलाज, पालन-पोषण और शादी-विवाह तक का खर्च उठाने की जिम्मेदारी अमित की होगी। इकरारनामे में संपत्ति में अधिकार का भी उल्लेख किया गया है.

4. दस्तावेजों में पिता का नाम: भविष्य में संतान होने पर आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे दस्तावेजों में पिता के रूप में अमित का नाम दर्ज कराने की बात कही गई है.

5. रोशनी की जिम्मेदारी: रोशनी से भी रिश्ते में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और आपसी तालमेल बनाए रखने की शर्त रखी गई है.

6. अमित की जिम्मेदारी: अमित रोशनी के खर्च, जरूरतों और सुख-सुविधाओं का ध्यान रखेंगे. साथ ही उसे किसी तरह का मानसिक या शारीरिक कष्ट नहीं देने की बात भी लिखी गई है.

7. पहली पत्नी के बच्चों की देखभाल: इकरारनामे की एक अहम शर्त यह है कि अमित की पहली शादी से हुए दो बच्चों की देखभाल और पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी भी रोशनी निभाएगी. बच्चों के साथ अपने बच्चों जैसा व्यवहार करने की बात कही गई है.

8. आपसी सहमति और जिम्मेदारियां: दोनों ने एक-दूसरे के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पालन करने और शिकायत का मौका नहीं देने की बात स्वीकार की है.

9. तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप: इकरारनामे में दोनों के आपसी समझौते में किसी बाहरी व्यक्ति की दखलअंदाजी को लेकर भी शर्त दर्ज की गई है.

अमित की पहली पत्नी और दो बच्चे का दायित्व

इस मामले का एक अहम पहलू यह भी है कि अमित पहले से शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं. जानकारी के मुताबिक, अमित की पहली पत्नी ने रोशनी को साथ रखने पर सहमति नहीं जताई है जिससे दोनों महिलाओं के अलग-अलग रहने की स्थिति बनी है. जबकि इकरारनामे में रोशनी ने अमित के दोनों बच्चों की परवरिश और पढ़ाई की जिम्मेदारी अपने बच्चों की तरह निभाने की बात स्वीकार की है.

ये भी पढ़ें: अमरोहा से सपा प्रत्याशी महबूब अली ने आजम खान को लेकर दे दिया बड़ा बयान, बोले-हर आदमी का असर होता है