लेटेस्ट न्यूज़

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वोट शेयर और सीटों का नया गणित, SCORE Intelligence के सर्वे में सामने आए ये आंकड़े

पश्चिमी यूपी की 136 सीटों पर 2027 चुनाव को लेकर SCORE Intelligence सर्वे ने चौंकाने वाले संकेत दिए हैं. एनडीए की बढ़त के बीच इंडिया गठबंधन कितनी सीटों पर दे रहा टक्कर? जानिए 91 हजार लोगों की राय से तैयार सर्वे के आंकड़े और पूरे यूपी का सियासी समीकरण.

ADVERTISEMENT

Yogi Adityanath and Akhilesh Yadav
Yogi Adityanath and Akhilesh Yadav
social share
Google CTA

SCORE Intelligence Survey: उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव की बिसात बिछने के साथ ही पश्चिमी यूपी की सियासी हवा का रुख क्या है, इसे लेकर बड़ा संकेत सामने आया है. 136 विधानसभा सीटों वाले इस अहम सियासी बेल्ट में SCORE Intelligence के ताजा सर्वे ने मुकाबले की तस्वीर को खासा दिलचस्प बना दिया है. करीब 91,000 लोगों की राय पर आधारित इस सर्वे के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एनडीए बढ़त बनाता हुआ साफ दिख रहा है. जबकि इंडिया गठबंधन भी कई सीटों पर जोरदार घेराबंदी करता नजर आ रहा है.

पश्चिमी यूपी से लेकर पूरे प्रदेश तक सर्वे के प्रमुख आंकड़े

पश्चिमी यूपी की 136 सीटों का समीकरण: SCORE Intelligence के सर्वे के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कुल 136 विधानसभा सीटों में से एनडीए 78 से 88 सीटों पर आगे और मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है. वहीं इंडिया गठबंधन को 48 से 58 सीटों पर बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है.जबकि 10 सीटों पर बेहद कड़ा मुकाबला बताया गया है.

पश्चिमी यूपी में वोट शेयर का गणित: सर्वे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभावित वोट प्रतिशत का भी आकलन किया गया है. इसके मुताबिक, क्षेत्र में एनडीए को 43% वोट शेयर मिलने का अनुमान है.जबकि इंडिया गठबंधन 36.4% वोट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर नजर आ रहा है. बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को 10.7% वोट शेयर मिलने की बात कही गई है.जबकि शेष वोट अन्य दलों के खाते में जाते दिख रहे हैं.

पूरे उत्तर प्रदेश (403 सीटों) की तस्वीर: पूरे प्रदेश के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 403 विधानसभा सीटों में एनडीए को 181 से 226 सीटें मिलने का अनुमान है. सर्वे के अनुसार इंडिया गठबंधन 174 से 219 सीटों के बीच रह सकता है. इसके अलावा बीएसपी को 1 सीट और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को 2 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.जबकि प्रदेश की 45 सीटों पर कांटे की टक्कर बताई गई है.

प्रदेश का कुल वोट शेयर और सर्वे का दायरा: पूरे उत्तर प्रदेश में वोट प्रतिशत के लिहाज से एनडीए को 41.7%, इंडिया गठबंधन को 39.3% और बीएसपी को 11.8% वोट शेयर मिलने का अनुमान लगाया गया है.

यह संभावित सर्वे 15 अक्टूबर से 23 नवंबर के बीच करीब 91,000 लोगों से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है.हालांकि वास्तविक चुनावी परिणाम इन अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: इमरान मसूद के बाद एक और कांग्रेस सांसद ने कर दी बगावत! राकेश राठौर ने प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम पर उठाए सवाल