लेटेस्ट न्यूज़

मुरादाबाद में रोते नवजात को मां ने रखा फ्रिज में, पोस्टपार्टम डिसऑर्डर का चौंकाने वाला मामला आया सामने

मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक महिला ने रोते हुए नवजात को फ्रिज में रख दिया. जांच में पता चला कि महिला पोस्टपार्टम डिसऑर्डर से पीड़ित है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसने न सिर्फ परिवार वालों को बल्कि पूरे इलाके को हैरान कर दिया. यहां एक महिला ने अपने नवजात शिशु को केवल इसलिए फ्रिज में रख दिया क्योंकि वह लगातार रो रहा था. जब मामले की सच्चाई सामने आई, तो यह साफ हुआ कि महिला एक गंभीर मानसिक बीमारी, पोस्टपार्टम डिसऑर्डर से जूझ रही है. यह घटना एक बार फिर इस बात पर रोशनी डालती है कि डिलीवरी के बाद महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज कितना अनभिज्ञ है.