50 हजार से 1 लाख मामलों में होता है ऐसा... छाती और पेट से जुड़े थे बच्चे, मेरठ में डॉक्टरों ने कर दिखाया असंभव काम
Meerut conjoined twins: मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में एक दुर्लभ चिकित्सा उपलब्धि हासिल हुई है. डॉक्टरों ने 'संयुक्त जुड़वां' शिशुओं का सफल प्रसव कराया, जो एक लाख मामलों में से एक में होता है. जानें क्या है यह स्थिति और कैसे हुआ सफल ऑपरेशन.
ADVERTISEMENT

Meerut conjoined twins
Meerut conjoined twins:पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाने-माने लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज ने एक बड़ा चिकित्सा चमत्कार किया है. यहां डॉक्टरों ने एक अत्यंत दुर्लभ स्थिति वाले 'संयुक्त जुड़वां' (Conjoined Twins) शिशुओं का सफल प्रसव कराया है, जो लगभग 50 हजार से 1 लाख मामलों में से किसी एक में होता है.