लेटेस्ट न्यूज़

गर्लफ्रेंड के साथ सड़क पर घूम रहा था पति और अचानक सामने आ गई पत्नी, फिर हुई दोनों महिलाओं में तगड़ी फाइट

मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा. सड़क पर पति-पत्नी और दूसरी महिला के बीच जमकर मारपीट हुई. बाल खींचने और लात-घूंसों का वीडियो वायरल है. पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया.

ADVERTISEMENT

Meerut Viral Video
Meerut Viral Video
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने अपने पति को किसी दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. फिर क्या था बीच सड़क पर ही 'पति-पत्नी और वो' का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. बातचीत से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते लात-घूंसे और बाल खींचने तक पहुंच गया. दो महिलाओं के बीच सड़क पर हुई मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं.पूरा मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित सुपरटेक पाम ग्रीन सोसायटी के पास का है.