लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ में अवैध संबंधों के शक और बालों में कलर कराने पर पति ने काट दी वाइफ की चोटी, हाथ में बाल लेकर थाने पहुंची पत्नी

उत्तर प्रदेश के मेरठ में घरेलू विवाद के बीच एक महिला के साथ कथित मारपीट और उसकी चोटी काटने का मामला सामने आया है. लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन की रहने वाली महिला शनिवार शाम अपनी कटी हुई चोटी हाथ में लेकर थाने पहुंची.

ADVERTISEMENT

Meerut Husband Wife Dispute News
Meerut Husband Wife Dispute News
social share
Google CTA

Meerut Husband Wife Dispute News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में घरेलू विवाद के बीच एक महिला के साथ कथित मारपीट और उसकी चोटी काटने का मामला सामने आया है. लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन की रहने वाली महिला शनिवार शाम अपनी कटी हुई चोटी हाथ में लेकर थाने पहुंची. उसने अपने पति, सास और दो देवरों पर मारपीट करने और जबरन बाल काटने का आरोप लगाया. महिला का कहना है कि उसका पति उस पर अवैध संबंधों को लेकर शक करता है और इसी वजह से आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती है. पीड़िता ने ससुराल वालों पर तेजाब डालने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया है. उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की और कहा कि उसे अपनी जान का खतरा है.

बालों में कलर कराने पर नाराज हुआ पति,

महिला के मुताबिक शनिवार को वह अपने बालों में कलर करवाई थी, जिसके बाद उसका पति काफी नाराज था. आरोप है कि इसी बात पर पति, सास और देवरों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान आरोपियों ने उसकी चोटी काट दी. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उस पर तेजाब डालने की कोशिश की. पीड़िता के अनुसार घर में मारपीट और हंगामे की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया. बाद में महिला अपनी कटी हुई चोटी लेकर लिसाड़ी गेट थाने पहुंची और पूरी घटना की शिकायत की.

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने पर आजम खान ने कही बड़ी बात!

3 साल पहले हुई थी शादी

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले समर गार्डन निवासी रिहान से हुई थी. उसके दो बच्चे हैं. पीड़िता का आरोप है कि पति रिहान, सास रोशन और दोनों देवर साहिल व सोनू उस पर शक करते हैं. इसी शक के चलते उसके साथ लगातार मारपीट और उत्पीड़न किया जाता है. महिला ने चारों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. उसका कहना है कि ससुराल में उसके साथ आए दिन मारपीट होती है और उसे सुरक्षित महसूस नहीं होता.

महिला बोली-तेजाब डालने की भी हुई कोशिश

थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस के सामने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. महिला का आरोप है कि उसके साथ लगातार मारपीट की जा रही है और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान किया जाता है. उसने कहा कि ससुराल वालों ने उस पर तेजाब डालने की कोशिश भी की, लेकिन समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई. महिला ने पुलिस से न्याय दिलाने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है. उसने पति, सास और दोनों देवरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें- नई दिल्ली से वाराणसी आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस में छूटा विदेशी यात्री का पाउच, अंदर मिली भारत समेत 4 देशों की करेंसी

पुलिस ने क्या बताया?

इस मामले में सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया, 'समर गार्डन की रहने वाली एक महिला ने शिकायत की है कि उसका पति रिहान उसके साथ मारपीट करता है. मारपीट के दौरान पति ने उसके बाल भी काट दिए हैं. पुलिस की ओर से पीड़िता की तहरीर प्राप्त की जा रही है. मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है और मामले में कार्रवाई की जा रही है.' फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करने और आगे की कार्रवाई की बात कही है. महिला ने ससुराल वालों से अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है.