ताऊ की बेटी से शादी करने के बाद मेरठ के जिम ट्रेनर पुनीत को आई खूब शर्म और उठा लिया ये कदम
Meerut News: मेरठ के एक जिम ट्रेनर पुनीत ने गाजियाबाद में आत्महत्या कर ली. उसने अपनी चचेरी बहन से शादी की थी, जिसके बाद वह सामाजिक शर्मिंदगी से परेशान था. सुसाइड से पहले उसने इंस्टाग्राम पर वीडियो भी अपलोड किए.
ADVERTISEMENT

Meerut News
Meerut News: मेरठ के रहने वाले पुनीत ने अब अपनी जिंदगी खत्म कर ली है. पुनीत कुछ महीनों से गाजियाबाद में रह कर जिम ट्रेनर का काम कर रहा था. बताया जा रहा है कि पुनीत एक लड़की के प्यार में था. वह लड़की कोई और नहीं बल्कि उसके ताऊ की ही बेटी मुस्कान थी. बताया जा रहा है कि पुनीत ने अपने ताऊ की बेटी से हालिया शादी की थी, जिसके बाद वह बहुत दुखी और शर्मिंदा था. पुनीत ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर अपने दो वीडियो भी अपलोड किए. इसमें उसने बताया कि वह समाज और परिवार के सामने शर्मिंदगी महसूस कर रहा था, इसी के बोझ तले दब कर उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है.