लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ में छेड़खानी से बचने के लिए चलते ऑटो से हाईवे पर कूदी महिला? नशे में भी थी फिर पुलिस ने ये कहानी बताई

मेरठ में चलती ऑटो से कूदने वाली महिला के मामले में नया मोड़. पुलिस ने एक नया दावा किया है. कहा जा रहा है कि पैसे को लेकर हुआ था विवाद. जानें क्या है पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Meerut, auto, woman case (representative image).)
social share
google news

उत्तर प्रदेश के मेरठ से सामने आई एक सनसनीखेज वारदात ने रविवार को सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. असल में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शनिवार रात 11:00 बजे दिल्ली की रहने वाली एक महिला चलते ऑटो से कूद गई. इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई. आरोप है कि महिला छेड़छाड़ से बचने के लिए ऑटो से कूद गई. आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि दिल्ली की रहने वाली महिला अपने एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए आई थी और महिला देर रात दिल्ली वापस जा रही थीय. यह भी सामने आया है कि महिला शराब के नशे में थी . महिला ने बताया कि वह दिल्ली कल्याणपुरी की रहने वाली है और उसका पति बेलदारी का काम करता है.