लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ में 8.61 से 11.14 लाख के 46 फ्लैट्स हैं उपलब्ध... खरीदने के लिए करें बस ये कुछ जरूरी काम, डिस्काउंट भी मिलेगा 

Meerut Sarkari Flats: मेरठ में बन जानिए भी 8 से 11 लाख खर्च कर अपने घर के मालिक. इन शर्तों को पूरा करने के बाद आपको मिल जाएगा आपके सपनों का आशियाना.

ADVERTISEMENT

Meerut Sarkari Flats Yojana
Meerut Sarkari Flats Yojana
social share
google news

Meerut Government Flats: मेरठ के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने मेरठ के उन सरकारी घरों की सूचना जारी की है, जो अभी बिके नहीं हैं. ऐसे में अगर आप अपना खुद का घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. यूपी आवास एवं विकास परिषद मेरठ में 'जागृति विहार (विस्तार) योजना संख्या-11' के तहत फ्लैट्स पाने का एक शानदार मौका लेकर आया है. विशेष पंजीकरण योजना- '3.0 विस्तार' और 'पहले आओ- पहले पाओ' के जरिए आप इन फ्लैट्स को खरीद सकते हैं. यह योजना 15 सितंबर 2025 तक खुली रहेगी. सरकारी अधिकारी और कर्मचारी केवल 50% भुगतान करके कब्जा प्राप्त कर सकते हैं. खबर में आगे विस्तार से जानिए मेरठ में कितने फ्लैट्स खाली हैं और उनका क्या दाम है?