लेटेस्ट न्यूज़

40 साल की अनीता गैर मर्दों के साथ भी पी लेती थी शराब, ये बात उसके 50 साल के प्रेमी मास्टर को नागवार गुजरी और हो गया कांड

मेरठ में गर्दन कटी लाश का खुलासा. शराब की लत और शक के चलते 40 वर्षीय अनीता की हत्या उसके 50 वर्षीय प्रेमी मनोज मास्टर ने कर दी. दोनों ने साथ बैठकर शराब पी, जिसके बाद विवाद में मनोज ने चाकू से गला काट दिया. पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

Meerut Crime News
Meerut Crime News
social share
Google CTA

Meerut Crime News: ये कहानी 40 साल की महिला .अनीता और 50 साल के शख्स मनोज मास्टर की है. दोनों की मुलाकात इश्क में बदली. अनीता को शराब पीने की लत थी. महिला और भी लोगों के साथ शराब पीती थी. यह उसके प्रेमी मनोज मास्टर को पसंद नहीं था. फिर एक दिन महिला की दर्दनाक हत्या हो गई. महिला की गर्दन कटी लाश झाड़ियों में मिली. शुरू में शव पहचाने में पुलिस को दिक्कत आई. मगर गहन जांच के बाद पुलिस ने महिला को .अनीता के रूप में पहचाना. साथ ही पुलिस ने दावा किया है कि .अनीता की हत्या उसके प्रेमी मनोज मास्टर ने ही की है. पुलिस ने मनोज को अरेस्ट कर वारदात की पूरी कहानी सुनाई है.