अश्लील Video के आरोप में सस्पेंड होने वाली दारोगा अनु ने वही ड्रेस पहनकर बनाई वीडियो, QR कोड की स्टोरी भी बता दी!
मेरठ में आपत्तिजनक रील वायरल होने के बाद निलंबित महिला दरोगा अनु कॉलिस पहली बार सामने आईं. यूट्यूब लाइव में उन्होंने कहा कि वह कई दिनों से कमरे में बंद हैं और मानसिक रूप से परेशान हैं. उन्होंने परिवार को मिल रही धमकियों का भी दावा किया और कहा कि उन्हें जान देने के ख्याल आ रहे हैं.
ADVERTISEMENT

1/7
मेरठ में आपत्तिजनक रील वायरल होने के बाद निलंबित महिला दरोगा अनु कॉलिस पहली बार सामने आईं. शनिवार को यूट्यूब पर लाइव आकर उन्होंने वायरल वीडियो पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि वो कई दिनों से कमरे में बंद हैं और मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं. अनु ने कहा कि उन्हें जान देने के ख्याल आ रहे हैं और परिवार को भी धमकियां व उल्टा-सीधा कहा जा रहा है.

2/7
अनु कॉलिस ने कहा कि वह घर में जिस तरह के कपड़े पहनती हैं, उससे उनके पिता, मां और भाई को कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने सवाल किया कि अगर उनके परिवार को परेशानी नहीं है तो दूसरे लोगों को उनके कपड़ों से क्या शिकायत है. उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस महकमे की छवि को धूमिल नहीं किया है और वर्दी में ऐसा कोई वीडियो नहीं बनाया, जिससे विभाग की गरिमा प्रभावित हो.

3/7
अनु कॉलिस ने उस इन्फ्लुएंसर अमित किल्होर को भी जवाब दिया, जिसकी पोस्ट के बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी खराब करके अमित को क्या मिला. कथित सेक्स चैट के आरोपों पर उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कुछ है तो उनके स्क्रीनशॉट साइबर थाना, SSP या विभाग के किसी भी अधिकारी को भेजे जाएं. उन्होंने कहा कि वह इस मामले में किसी भी जांच के लिए तैयार हैं.

4/7
वायरल वीडियो में दिखे QR कोड को लेकर भी अनु ने सफाई दी. उन्होंने दावा किया कि वह उनके इंस्टाग्राम हैंडल का QR कोड था. अनु के मुताबिक, वह अपनी वीडियो में लोगों से चैनल को सब्सक्राइब, लाइक और शेयर करने के साथ उन्हें फॉलो करने के लिए कहती थीं. उन्होंने कहा कि QR कोड की जांच की जा सकती थी, लेकिन उनकी वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर उसे गलत तरीके से पेश किया गया.

5/7
अनु कॉलिस ने कहा कि वह किसी भी तरह की जांच से नहीं डरतीं. उन्होंने अपने बैंक अकाउंट के साथ परिवार के बैंक अकाउंट की भी जांच कराने की बात कही. उनका कहना था कि अगर आरोप है कि उन्होंने यूट्यूब या QR कोड के जरिए पैसे कमाए, तो इसकी जांच की जाए. उन्होंने खुद को पढ़ाई में अच्छा बताते हुए कहा कि वह सोशल मीडिया की गाइडलाइंस से अनजान नहीं हैं.

6/7
उन्होंने मीडिया कवरेज पर भी सवाल उठाए. अनु ने कहा कि उनके पुराने वीडियो और दो साल पुरानी चैट तक निकालकर वायरल की गईं. उन्होंने बताया कि वह मुख्य रूप से जिम और फिटनेस से जुड़े वीडियो बनाती थीं और लोगों को फिटनेस के लिए प्रेरित करना चाहती थीं. उनका आरोप है कि कुछ चैनलों ने उनके वीडियो को गलत तरीके से पेश कर उनकी और उनके परिवार की छवि खराब कर दी.

7/7
क्या है मामला? 16 अगस्त को पुलिस आचरण नियमावली के उल्लंघन और कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में तत्कालीन SSP अविनाश पांडेय के आदेश पर अनु कॉलिस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था. अनु निलंबन से पहले वह SSP कार्यालय में तैनात थीं. फिलहाल पूरे मामले की जांच SP क्राइम अवनीश कुमार कर रहे हैं.
