UPTak Baithak Logo

धर्म परिवर्तन, निकाह और फिर VIDEO बनाकर ब्लैकमेलिंग! मेरठ में पत्नी ने पति जाकिर पर गंदा काम करने का दबाव बनाने का लगाया आरोप

मेरठ की महिला ने पति जाकिर सैफी पर जबरन धर्म परिवर्तन, निकाह, ब्लैकमेलिंग और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए. महिला ने पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1 (सांकेतिक फोटो)

1/7

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है. ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम की रहने वाली महिला ने पति जाकिर सैफी पर जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह कराने, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, मारपीट और अनैतिक काम के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है. महिला का दावा है कि यह सिलसिला करीब आठ साल पहले शुरू हुआ था. उसके मुताबिक 30 अप्रैल 2018 को उसकी मर्जी के खिलाफ निकाह कराया गया. अब महिला ने पुलिस अधिकारियों को नया शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है.

2 (सांकेतिक फोटो)

2/7

महिला का कहना है कि वह जाकिर के यहां काम करने जाती थी. आरोप है कि इसी दौरान जाकिर उस पर आकर्षित हुआ और बाद में उसे शादी के लिए मजबूर किया गया. महिला ने कहा, 'जाकिर से मुझे खतरा है. वो मुझे धमकी दिलवाता है लौंडों से. मेरा निकलना हराम कर रखा है घर से उसने.' महिला का आरोप है कि निकाह के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई और उसे लगातार परेशान किया जाने लगा.

3 (सांकेतिक फोटो)

3/7

महिला ने आरोप लगाया कि शादी से पहले जाकिर ने उसे भरोसा दिलाया था कि वह उसे खुश रखेगा और कोई परेशानी नहीं देगा. लेकिन बाद में कथित तौर पर उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और ब्लैकमेलिंग शुरू हो गई. महिला ने दावा किया कि जाकिर करीब दो साल से उसकी कोई खबर नहीं ले रहा और उसे खर्च भी नहीं देता. उसने कहा, 'उन्होंने मेरी जिंदगी तबाह कर रखी है. धमकी देकर निकाह कर लिया और अब मुझे देखता नहीं है.' महिला ने जाकिर पर दूसरी महिलाओं के साथ गलत संबंध रखने का आरोप भी लगाया है.

4 (सांकेतिक फोटो)

4/7

महिला के मुताबिक उस पर धर्म परिवर्तन के बाद मुस्लिम धर्म के अनुसार जीवन जीने का दबाव बनाया गया. बातचीत में उसने बताया कि उससे कहा गया था, 'मुस्लिम धर्म में रहोगी. जो भी करोगी मुस्लिम धर्म के हिसाब से करोगी.' महिला का दावा है कि उसने करीब आठ साल तक इन परिस्थितियों में जीवन बिताया. उसका कहना है कि पिछले दो वर्षों में उसे कथित तौर पर ज्यादा परेशान किया गया और गंदी-गंदी गालियां भी दी गईं.
 

5 (सांकेतिक फोटो)

5/7

महिला ने आरोप लगाया कि परिवार न्यायालय के माध्यम से एकतरफा आदेश करवाकर 9 जनवरी 2023 को निकाह को शून्य घोषित कर दिया गया. उसके मुताबिक, जब उसने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई. महिला ने पति के एक परिचित पर घर में घुसकर जबरन संबंध बनाने की कोशिश करने का भी गंभीर आरोप लगाया है. हालांकि इन सभी आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.
 

6 (सांकेतिक फोटो)

6/7

महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने की बात कही है. पुलिस की ओर से बताया गया कि ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में माधवपुरम की रहने वाली महिला का प्रार्थना पत्र लिया गया है. इसमें उसने अपने पति पर कई आरोप लगाए हैं. पुलिस अधिकारी ने कहा, 'प्रार्थना पत्र में अंकित आरोप के संबंध में जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.' फिलहाल पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और उनसे जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है.

7

7/7

महिला का कहना है कि लगातार कथित धमकियों और उत्पीड़न के कारण वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है. उसका आरोप है कि शिकायत के बाद अब उसकी उम्मीद पुलिस की जांच पर टिकी है. मामले में अभी आरोपी पक्ष का बयान सामने नहीं आया है. पुलिस जांच के बाद ही यह साफ होगा कि महिला की ओर से लगाए गए आरोपों में क्या तथ्य सामने आते हैं और मामले में आगे कौन-सी कानूनी कार्रवाई की जाती है.