दरोगा मनोज भाटी ने BSF के जवान राधा चरण को 14 सेकंड में जड़े 6 मुक्के, वायरल वीडियो में ये सब दिखा
ADVERTISEMENT
Mathura News: मथुरा के थाना जैंत में खाकी की गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. अजई चौकी प्रभारी मनोज कुमार भाटी ने घर में घुसकर बीएसएफ जवान राधा चरण पर ताबड़तोड़ मुक्के बरसाए. सीसीटीवी में कैद हुई इस घटना में दरोगा महज 14 सेकंड में जवान के चेहरे पर 6 मुक्के जड़ते दिख रहे हैं.
Mathura News: मथुरा के थाना जैंत इलाके में कानून के रखवाले ही भक्षक बनते नजर आए. आरोप है कि अजई चौकी प्रभारी मनोज कुमार भाटी ने बीएसएफ के जवान राधा चरण के साथ बेरहमी से मारपीट की. चौंकाने वाली बात यह है कि जवान ने जब अपना परिचय दिया तो दरोगा का गुस्सा शांत होने के बजाय और बढ़ गया. महज 14 सेकंड के भीतर फौजी के चेहरे पर आधा दर्जन मुक्के जड़ दिए गए.