फरसा वाले बाबा ने जिस कंटेनर को संदिग्ध मानकर रोका उसमें क्या था? पुलिस ने बताया कैसे हुई थी मौत
Mathura News: मथुरा पुलिस ने फरसा वाले बाबा की मौत को सड़क हादसा बताया है. पुलिस ने कहा है कि गौतस्करी का दावा गलत है. भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर एक्शन लेने की बात कही गई है.
ADVERTISEMENT

Farsa Wale Baba
मथुरा के कोसीकलां में गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ 'फरसा वाले बाबा' की मौत के मामले में मथुरा पुलिस ने अपना आधिकारिक बयान जारी कर दिया है. पुलिस ने साफ किया है कि यह मामला गौतस्करी या हत्या का नहीं, बल्कि एक सड़क दुर्घटना का है. पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रही गौकशी और तस्करी की खबरों को पूरी तरह भ्रामक और असत्य बताया है.