UP Police Bharti 2026: UP Police Bharti Exam 2026, मथुरा में हाई अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, नकल पर रहेगी कड़ी नजर
Mathura News: मथुरा में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, सत्यापन और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
ADVERTISEMENT

Mathura UP Police Bharti 2026
Mathura News: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026 परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है. इसी क्रम में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
