Mathura Wedding Controversy: मथुरा के नरहौली कांड पर गरमाई राजनीति, पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रवक्ता कुँवर सिंह निषाद हाउस अरेस्ट
Dalit wedding controversy Mathura: मथुरा के नरहौली गांव में दलित कन्या के विवाह में कथित पथराव की घटना के बाद कांग्रेस नेता कुँवर सिंह निषाद को पीड़ित परिवार से मिलने जाने से पहले हाउस अरेस्ट किया गया. कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए प्रशासन पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

Mathura News
Mathura Narhauli Case: जनपद मथुरा के नरहौली गांव में दलित कन्या के विवाह समारोह में कथित पथराव की घटना को लेकर राजनीतिक माहौल गर्माता जा रहा है. घटना की वस्तुस्थिति जानने और पीड़ित परिवार से मिलने के लिए रवाना हो रहे कांग्रेस प्रवक्ता कुँवर सिंह निषाद को पुलिस प्रशासन द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला सामने आया है.