लेटेस्ट न्यूज़

Ayodhya Tikki Recipe: अयोध्या की लाजवाब टिक्की बनाने का ये है सबसे आसान तरीका, नोट कर लें इसकी रेसिपी

Ayodhya Special: अयोध्या सिर्फ भगवान श्रीराम की जन्मभूमि और धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि अपने लाजवाब खानपान के लिए भी प्रसिद्ध है. ODOC योजना में शामिल यहां की मशहूर आलू टिक्की अपनी कुरकुरी परत और बेहतरीन स्वाद के लिए जानी जाती है. जानिए इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी.

ADVERTISEMENT

Ayodhya Tikki Recepie
Ayodhya Tikki Recepie
social share
google news

Ayodhya Tikki Recipe:अयोध्या भारत के सबसे पुराने और धार्मिक शहरों में से एक है. मान्यता है कि यही भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है. सरयू नदी के किनारे बसा यह शहर अपनी आस्था, संस्कृति और इतिहास के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. लेकिन अयोध्या सिर्फ धार्मिक महत्व के लिए ही नहीं बल्कि अपने स्वादिष्ट खानपान के लिए भी मशहूर है. यहां मिलने वाली आलू की टिक्की लोगों को खूब पसंद आती है. यही वजह है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूजीन यानी (ODOC) योजना के तहत अयोध्या की प्रसिद्ध टिक्की को जिले के खास व्यंजन के रूप में चुना है.