लेटेस्ट न्यूज़

Mathura News: जलभराव से बदहाल ग्रामीण मार्ग! अफसरों और किसानों की खींचतान में फंसा समाधान

Mathura Water Logging News: मांट क्षेत्र में जलभराव से ग्रामीण मार्ग महीनों से बाधित है. किसान और ग्रामीण आवागमन की समस्या से जूझ रहे हैं, जबकि शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हो सका. प्रशासन किसानों के सहयोग की कमी को वजह बता रहा है. अब सभी पक्षों की सहमति से स्थायी समाधान की उम्मीद जताई जा रही है.

ADVERTISEMENT

 जलभराव से बदहाल ग्रामीण मार्ग! अफसरों और किसानों की खींचतान में फंसा समाधान
जलभराव से बदहाल ग्रामीण मार्ग! अफसरों और किसानों की खींचतान में फंसा समाधान
social share
Google CTA

Mathura Water Logging News: विकास के दावों के बीच मांट क्षेत्र में एक ग्रामीण मार्ग पर जलभराव की समस्या लोगों और किसानों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है. जेएसएम स्कूल से हीराताल जाने वाले रास्ते पर लंबे समय से पानी भरा होने के कारण आवागमन बाधित है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया.