लेटेस्ट न्यूज़

Mood kya hai Firozabad: सपा-भाजपा की लड़ाई में BSP कैसे बदल रही समीकरण? पत्रकारों ने बताई फिरोजाबाद की 5 सीटों का हाल

Mood kya hai Firozabad: यूपी Tak की 'मूड क्या है' सीरीज में जानिए 2027 विधानसभा चुनाव से पहले फिरोजाबाद का सियासी समीकरण. 2024 लोकसभा रुझान, सपा-बीजेपी की ताकत, पीडीए, ओवैसी फैक्टर, सवर्ण वोट बैंक और जातीय गणित पर वरिष्ठ पत्रकारों का विश्लेषण।.

ADVERTISEMENT

Mood kya hai Firozabad
Mood kya hai Firozabad
social share
Google CTA

Mood kya hai Firozabad: 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले फिरोजाबाद का सियासी पारा चढ़ने लगा है. 2022 में जहां सपा 3 और बीजेपी 2 सीटों पर थी, वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद की पांचों विधानसभा सीटों पर सपा ने बीजेपी को पछाड़कर बड़ी बढ़त बनाई. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या 2027 में 2022 का रिकॉर्ड दोहराया जाएगा या नया इतिहास रचेगा? यूपी Tak की खास सीरीज 'मूड क्या है' में फिरोजाबाद के वरिष्ठ पत्रकारों ने क्षेत्र के जातिगत समीकरणों, ओवैसी की भूमिका, सवर्ण वोट बैंक की नाराजगी और पीडीए फार्मूले के प्रभाव पर बेबाक राय रखी है.