लेटेस्ट न्यूज़

NEET पेपर लीक मामले पर पहली बार सामने आया पीएम मोदी का रिएक्शन, दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए मांगा इन लोगों का समर्थन

PM Modi on NEET Paper: नीट पेपर लीक विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान देते हुए इसे युवाओं के भविष्य के साथ 'घोर पाप' बताया. पीएम ने 13 आरोपियों की गिरफ्तारी, री-एग्जाम, सख्त सजा और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी व फुलप्रूफ बनाने पर जोर दिया.

ADVERTISEMENT

PM Modi
PM Modi
social share
Google CTA

PM Modi on NEET Paper: नीट पेपर लीक मामले को लेकर देश भर में जारी सियासी घमासान जारी है. जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा संदेश दिया है. संसद के मानसून सत्र के दौरान आयोजित एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक जैसे अपराध को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ और 'घोर पाप' करार दिया. पीएम मोदी ने साफ किया कि सरकार ने मामला सामने आते ही तुरंत एक्शन लिया और 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा. प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि यह मुद्दा किसी एक राज्य, केंद्र सरकार या किसी राजनीतिक दल का नहीं है बल्कि पूरे देश के युवाओं के भविष्य से जुड़ा है. उन्होंने विपक्ष से भी इस संवेदनशील मुद्दे पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सहयोग करने और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह फुलप्रूफ बनाने की अपील की है.