Mathura News: किसानों के दिल्ली मार्च को लेकर हाई अलर्ट, महुअन टोल पर पुलिस का पहरा, नहीं निकला कोई जत्था
Mathura Farmers Protest : दिल्ली कूच के आह्वान को लेकर मथुरा पुलिस मंगलवार को हाई अलर्ट पर रही. महुअन टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात कर वाहनों और गतिविधियों पर नजर रखी गई. हालांकि पूरे दिन किसी किसान संगठन का कोई जत्था दिल्ली के लिए रवाना नहीं हुआ और स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण रही.
ADVERTISEMENT

किसानों के दिल्ली मार्च को लेकर हाई अलर्ट, महुअन टोल पर पुलिस का पहरा, नहीं निकला कोई जत्था
Mathura News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे किसान आंदोलन और दिल्ली कूच के आह्वान को देखते हुए मंगलवार को मथुरा पुलिस पूरी तरह सतर्क रही. संभावित किसान जत्थों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए फरह क्षेत्र स्थित महुअन टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया. हालांकि पूरे दिन किसी भी किसान संगठन का जत्था या प्रमुख नेता दिल्ली के लिए रवाना नहीं हुआ और स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी रही.
