Mathura Highway Accident: नींद की एक झपकी और... मथुरा में फ्लाईओवर की रेलिंग पर हवा में झूला ट्रैक्टरों से लदा ट्रोला, फिर ये हुआ
Mathura Highway Accident: दिल्ली-आगरा हाईवे पर माहेश्वरी फ्लाईओवर की रेलिंग पर लटका ट्रैक्टरों से भरा ट्रोल. ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा, चालक-परिचालक घायल.
ADVERTISEMENT

Mathura Highway Hadsa
Mathura Highway Hadsa: मथुरा में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बचा. ट्रैक्टरों से लदा एक ट्रोला अनियंत्रित होकर गोकुल रेस्टोरेंट के पास माहेश्वरी फ्लाईओवर की रेलिंग पर हवा में लटक गया. इस घटना से हाईवे पर हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग इस हैरान कर देने वाले नजारे को देखने के लिए जमा हो गए.