UP PCS-2024 Result: बेटियों ने फिर गाड़ा सफलता का झंडा; नेहा पंचाल बनीं टॉपर, टॉप-10 में 6 महिलाओं का दबदबा
ADVERTISEMENT
यूपी पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित. नेहा पाल ने किया टॉप, टॉप-10 में 6 महिलाएं शामिल. 947 पदों के सापेक्ष 932 अभ्यर्थी सफल. जानें टॉपर्स की सूची और सफलता का प्रतिशत.
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार कुल 24 श्रेणियों के 947 पदों के सापेक्ष 932 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है. योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण 15 पद रिक्त रह गए हैं.