अमेठी में दयाराम यादव ने पानी की टंकी में भर दिया पेट्रोल-डीजल… इतनी बरामदगी पर प्रशासन भी चौंक गया!
UP News: यूपी के अमेठी और देवरिया में पुलिस ने भारी मात्रा में पेट्रोल-डीजल बरामद किया. पानी की टंकियों में भी पेट्रोल-डीजल भरा हुआ था. फिर पुलिस ने इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के अमेठी और देवरिया में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाह उड़ी. यहां भी पेट्रोल-डीजल पंपों पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई. मगर इसी दौरान प्रशासन भी अलर्ट पर आ गया और उसने सख्त एक्शन लेना शुरू कर दिया. फिर पुलिस ने अमेठी के पुरवा गांव में करीब 1400 लीटर पेट्रोल-डीजल बरामद कर लिया. यहां पेट्रोल-डीजल को 4 नीले ड्रम, एक पानी की टंकी और 4 छोटे डिब्बों में भरकर डंप किया गया था.