Mathura News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Mathura Kanwar Yatra 2026: मथुरा में सावन के प्रथम सोमवार पर डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं और मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की. अधिकारियों ने संबंधित विभागों को श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए.
ADVERTISEMENT

कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Mathura Kanwar Yatra 2026: सावन मास के प्रथम सोमवार को कांवड़ यात्रा को सकुशल और व्यवस्थित संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सोमवार को अलीगढ़-हाथरस सीमा से जुड़े कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
